कवर्धा, छत्तीसगढ़:– जिला जनपद अध्यक्ष सुषमा गणपत बघेल ने छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा को उनके जन्मदिवस के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं और बधाइयाँ दी हैं। उन्होंने उपमुख्यमंत्री शर्मा के दीर्घायु, स्वस्थ और यशस्वी जीवन की कामना करते हुए कहा कि वे जन-जन के सच्चे सेवक हैं और प्रदेश के गौरव हैं।
- बघेल ने अपने संदेश में कहा, “छत्तीसगढ़ शासन के यशस्वी गृह मंत्री एवं हमारे जनपद कवर्धा के गौरव, माननीय विजय शर्मा जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे सदैव स्वस्थ रहें और प्रदेश के विकास में इसी तरह अग्रणी भूमिका निभाते रहें।”
उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जनहितैषी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के हर वर्ग के लोगों के जीवन को बेहतर बना रहे हैं और उनका मार्गदर्शन हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।







