पंडरिया:- पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय और कर्मठ विधायक भावना बोहरा को छत्तीसगढ़ विधानसभा में “उत्कृष्ट विधायक” के रूप में सम्मानित किया गया है। इस सम्मान की घोषणा होते ही पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता ने इसे अपने क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि के रूप में माना है।
भावना बोहरा ने अपने कार्यकाल में जनहित और लोकहित के मुद्दों को लगातार विधानसभा के पटल पर उठाया। उन्होंने अपने क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू करवाया और जनता की समस्याओं का समाधान दिलाने में अग्रणी भूमिका निभाई। उनकी सक्रियता और समर्पण ने उन्हें न केवल विधानसभा में बल्कि पूरे राज्य में एक सशक्त और सजग जनप्रतिनिधि के रूप में स्थापित किया है।
जनता की आवाज़ बनीं भावना बोहरा
विधायक भावना बोहरा का चुनाव से लेकर अब तक का सफर संघर्ष और सेवा का प्रतीक रहा है। उन्होंने न सिर्फ क्षेत्र की समस्याओं को समझा, बल्कि उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास भी किए। चाहे ग्रामीण विकास की बात हो या शहरी क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की, उन्होंने हर विषय पर संवेदनशीलता से काम किया है।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह
भावना बोहरा को मिले इस सम्मान के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के मंडल पांडातराई मोहगांव के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की और मिठाइयाँ बांटी। मंडल अध्यक्ष ने कहा, “यह हमारे लिए गर्व का क्षण है कि हमारी विधायक को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया है। यह हमारे क्षेत्र की जनता की आवाज़ को और मजबूती से उठाने की प्रेरणा देता है।”
क्षेत्रवासियों का गौरव और प्रेरणा स्रोत
भावना बोहरा का यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों का परिणाम है, बल्कि पंडरिया विधानसभा की जनता का विश्वास और समर्थन भी दर्शाता है। उनके नेतृत्व में क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिली है और जनता को एक सशक्त प्रतिनिधि मिला है।
विधायक बोहरा की प्रतिक्रिया
इस सम्मान को पाकर विधायक भावना बोहरा ने कहा, “यह सम्मान मेरे लिए नहीं, बल्कि पूरे पंडरिया विधानसभा के लिए है। मैं अपने क्षेत्र की जनता के विश्वास को और मजबूत बनाने का प्रयास करूंगी और हमेशा उनके हक के लिए संघर्षरत रहूंगी।”
पंडरिया विधानसभा की ओर से श्रीमती भावना बोहरा को इस सम्मान के लिए ढेरों शुभकामनाएँ और उज्ज्वल भविष्य की कामनाएँ।