कवर्धा, कबीरधाम:- कबीरधाम जिले के कवर्धा में बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और सर्व हिन्दू समाज के प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन, पुलिस अधीक्षक एवं राज्य के गृह मंत्री (विधायक कवर्धा) को एक विस्तृत 18 बिंदुओं वाला आवेदन-पत्र सौंपा। ज्ञापन में गौ-रक्षा, विधर्मियों द्वारा किए जा रहे धर्मान्तरण, पुलिसिया अत्याचार, फर्जी एफ.आई.आर., हिन्दू स्थलों के अपमान सहित सामाजिक और धार्मिक असंतुलन के मामलों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की गई है।
मांगें और घटनाक्रम:
1. सागर साहू एवं पूरन पाली पर दर्ज कथित फर्जी एफ.आई.आर. रद्द करने की मांग
गौ-सेवा में अग्रणी भूमिका निभा चुके अधिवक्ता सागर साहू और उनके सहयोगी पूरन पाली पर पुलिस द्वारा दुर्भावना से ग्रसित होकर झूठा प्रकरण दर्ज करने का आरोप लगाया गया। संगठन का कहना है कि दोनों कार्यकर्ताओं ने अब तक 1700 से अधिक गौ-तस्करी मामलों में गोधन को मुक्त कराया है।
2. धर्मांतरण पर सख्ती की मांग
धर्मसेना प्रमुख राजकुमार यादव द्वारा शासन को सौंपी गई चर्चों की सूची पर कोई कार्यवाही नहीं होने पर रोष व्यक्त किया गया। संगठन ने सभी अवैध चर्चों पर बुलडोजर चलाने की मांग की है।
3. मुस्लिम समुदाय द्वारा हिन्दू भूमि पर कब्जे के आरोप
ग्राम प्रभाटोला में कब्रिस्तान निर्माण, गौठान भूमि पर अतिक्रमण और पोंड़ी में धार्मिक तनाव* के मामलों पर ठोस कार्यवाही की मांग की गई है।
4. IPS एवं अन्य पुलिस अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग
वर्ष 2021 में IPS विकास कुमार द्वारा हिन्दू कार्यकर्ताओं पर दुर्व्यवहार, गाली-गलौच और मारपीट का आरोप लगाते हुए उनके निलंबन व स्थानांतरण की मांग रखी गई है। इसी तरह ASI उमा बल्ले (उपाध्याय)* पर अनुसूचित जनजाति की महिला को धमकाने, केस दबाने और अधिवक्ताओं को फंसाने की साजिश के आरोप लगे हैं।
5. लव जिहाद, लैण्ड जिहाद, धर्म परिवर्तन व बलात्कार के मामलों पर तीखी प्रतिक्रिया
मक्खी खान नामक आरोपी द्वारा एक अनुसूचित जनजाति की महिला से बलात्कार, धर्मांतरण और धमकी की घटनाओं की अनदेखी पर आक्रोश प्रकट करते हुए फांसी की सजा और विशेष लोक अभियोजक की नियुक्ति की मांग की गई है।
6. कन्हैया, साधराम, पहलगाम जैसे मामलों का हवाला
देश में हिन्दुओं पर हो रहे हमलों का उल्लेख कर आतंकियों के लिए सामूहिक इनकाउंटर कानून की मांग की गई है।
अन्य प्रमुख मांगें:
सनातनी धार्मिक स्थलों को पुरातात्विक संरक्षण देना।
मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्यवाही।
सभी गौ-पालकों को प्रति गाय ₹2100 प्रति माह सहायता राशि।
03 और 05 अक्टूबर 2021 को जेल जाने वाले हिन्दू कार्यकर्ताओं को ₹5 लाख शौर्य सम्मान राशि।
गौ माता को राज्य/राष्ट्र माता घोषित करना।
पुलिस और प्रशासन द्वारा हिन्दू संगठनों से सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करना।
प्रदर्शन की चेतावनी
संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि इन मांगों पर तुरंत कार्यवाही नहीं होती है तो कमिक भूख हड़ताल और विशाल जन आंदोलन छेड़ा जाएगा। आंदोलन सागर साहू को न्याय मिलने के बाद भी जारी रहेगा* जब तक सभी मांगें पूरी न हों।
संगठनों की अपील:
ज्ञापन में अंतिम रूप से कहा गया
> “हमारे विधायक स्वयं राज्य के गृह मंत्री हैं। हम आश्वासन नहीं, ठोस निर्णय चाहते हैं। यदि मांगे तुरंत पूरी होती हैं तो हम उनका हृदय से स्वागत करेंगे, अन्यथा यह आंदोलन रुकने वाला नहीं।”