TV10 MP CG
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
Saturday, February 14, 2026
  • Login
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन
No Result
View All Result
TV10 MP CG
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • दिल्ली
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • E-Paper

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कवर्धा में भव्य ‘‘योग संगम’’, उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा सहित हजारों नागरिकों ने लिया भाग, ‘‘योग संगम’’ एवं ‘‘हरित योग’’ थीम के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया

Rahul Sonkar by Rahul Sonkar
June 21, 2025
in कवर्धा
Reading Time: 1 min read
0
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कवर्धा में भव्य ‘‘योग संगम’’, उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा सहित हजारों नागरिकों ने लिया भाग, ‘‘योग संगम’’ एवं ‘‘हरित योग’’ थीम के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा:-  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कबीरधाम जिले में विशेष उत्साह और श्रद्धा के साथ ‘‘योग संगम’’ और ‘‘हरित योग’’ थीम पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कवर्धा के पी.जी. कॉलेज डोम परिसर में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और हजारों की संख्या में उपस्थित नागरिकों, विद्यार्थियों तथा जनप्रतिनिधियों के साथ सामूहिक योगाभ्यास कर सभी को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने योग से निरोग रहते हुए नियमित योगाभ्यास, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।

 

IMG 20250621 WA0026

उपमुख्यमंत्री ने दिया भारत की सांस्कृतिक विरासत को आत्मसात करने का संदेश

 

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने कहा कि योग भारत की अमूल्य प्राचीन परंपरा है, जो आज संपूर्ण विश्व में स्वीकार की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों से आज योग को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली रही है, और प्रत्येक वर्ष 21 जून को विश्वभर में योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने योग को जीवन का हिस्सा बनाकर मानसिक शांति, आत्मबल और सकारात्मकता को बढ़ावा देने की अपील की। इससे पहले उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा सहित मुख्य अतिथियो ने दीप प्रज्ज्वलित कर योग अभ्यास आयोजन का विधिवत शुभारंभ किया।

IMG 20250621 WA0027

योगाभ्यास का मार्गदर्शन विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा

 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को पतंजलि योग पीठ के जिला प्रशिक्षक श्री सुरेश चन्द्रवंशी के नेतृत्व में योगाभ्यास कराया गया। उनके साथ आयुर्वेद विभाग के अनुभवी योग प्रशिक्षकों ने भी विभिन्न योगासनों और प्राणायाम की तकनीकों का अभ्यास करवाया। प्रशिक्षकों ने सरल और प्रभावशाली तरीके से सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, भुजंगासन, वज्रासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति आदि का अभ्यास कराया और इनके लाभों की जानकारी भी दी।

 

*जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति*

 

इस कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष  चन्द्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  कैलाश चन्द्रवंशी, जिला पंचायत सभापति  राम कुमार भट्ट, जनपद पंचायत अध्यक्ष  सुषमा बघेल, उपाध्यक्ष  गणेश तिवारी, कलेक्टर  गोपाल वर्मा, जिला पंचायत सीईओ  अजय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक l धर्मेन्द्र सिंह छवई, डीएफओ  निखिल अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, समाजसेवी, शिक्षाविद एवं नागरिक शामिल हुए।

 

‘हरित योग’ के माध्यम से पर्यावरण का संदेश

 

कार्यक्रम में ‘‘योग संगम’’ एवं ‘‘हरित योग’’ थीम के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण पर विशेष बल दिया गया। योग सत्र के उपरांत सभी प्रतिभागियों को पौधारोपण का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे भी वितरित किए गए। आयोजकों द्वारा यह संदेश दिया गया कि स्वस्थ शरीर के साथ-साथ स्वस्थ पर्यावरण भी आवश्यक है और योग दिवस पर पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लेना आज की आवश्यकता है।

 

जानकारीपरक प्रदर्शनी और जनजागरूकता सामग्री का वितरण

 

 

कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य, योग, आयुर्वेद और स्वच्छता से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई थी, जिसे नागरिकों और छात्र-छात्राओं ने गहरी रुचि से देखा। इसके अलावा आयुर्वेद एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा योग संबंधी पुस्तिकाएं और ब्रोशर भी वितरित किए गए, ताकि लोग योग को समझें और नियमित रूप से अभ्यास में लाएं।

 

सामूहिक शांति पाठ और ओम ध्वनि के साथ कार्यक्रम का समापन

 

कार्यक्रम का समापन सामूहिक ओंकार ध्वनि और शांति पाठ के साथ किया गया। पूरा वातावरण योगमय, शांतिपूर्ण और प्रेरणादायक रहा। यह आयोजन कबीरधाम जिले में जनजागरूकता, सामूहिक सहभागिता और स्वस्थ जीवन की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में यादगार बन गया है। कार्यक्रम का संचालन  अवधेश नन्दन श्रीवास्तव एवं श्रीमती मीरा देवांगन ने किया। आभार प्रदर्शन उपसंचालक समाज कल्याण विभाग श्रीमती अभिलाषा पांडा ने किया।

Image Description
Tags: #अंतरराष्ट्रीययोगदिवस #योगदिवस2025 #योगसेस्वास्थ्य #पेंड्रामेंयोग #जिला_स्तरीय_योग #योगएकसंघर्ष #मरवाहीयोग #स्वस्थभारत #योग_का_उत्सव #21जून_योगदिवस
ShareSendTweet
Previous Post

बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर : 27 जून को टीकरकला गौरेला में रोजगार प्लेसमेंट कैंप का आयोजन

Next Post

जीपीएम जिले को एनीमिया मुक्त जिला बनाने 26 जून को चलेगा रक्त शक्ति महाअभियान,13 से 45 वर्ष आयु वर्ग की 56 हजार महिलाओं की एक साथ होगी एचबी जांच

Rahul Sonkar

Rahul Sonkar

Related Posts

महाशिवरात्रि के अवसर पर ग्राम कामठी में पंडरिया विधायक भावना बोहरा संग श्रद्धालु 151 पार्थिव शिवलिंग में एक साथ करेंगे रुद्राभिषेक
कवर्धा

महाशिवरात्रि के अवसर पर ग्राम कामठी में पंडरिया विधायक भावना बोहरा संग श्रद्धालु 151 पार्थिव शिवलिंग में एक साथ करेंगे रुद्राभिषेक

February 13, 2026
मानस मिश्रा पुनः बने ABVP के प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक
कवर्धा

मानस मिश्रा पुनः बने ABVP के प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक

December 23, 2025
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर कालिख पोतने की घटना पर गहरा आक्रोश — युवा कांग्रेस ने तीन दिन में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग किया…
कवर्धा

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर कालिख पोतने की घटना पर गहरा आक्रोश — युवा कांग्रेस ने तीन दिन में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग किया…

November 8, 2025
साहू समाज के प्रति अभद्र टिप्पणी पर आक्रोश – प्रशासन से कार्रवाई की मांग
कवर्धा

साहू समाज के प्रति अभद्र टिप्पणी पर आक्रोश – प्रशासन से कार्रवाई की मांग

November 5, 2025
थाना चिल्फी में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक शेषनाथ चौबे का आकस्मिक निधन, पुलिस विभाग में शोक की लहर
कवर्धा

थाना चिल्फी में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक शेषनाथ चौबे का आकस्मिक निधन, पुलिस विभाग में शोक की लहर

October 7, 2025
युवा कांग्रेस का बढ़ती महंगाई बिजली बिल को लेकर हस्ताक्षर अभियान_नुक्कड़ सभा एवं बिजली बिल जलाओ कार्यक्रम के तहत विरोध प्रदर्शन…
कवर्धा

युवा कांग्रेस का बढ़ती महंगाई बिजली बिल को लेकर हस्ताक्षर अभियान_नुक्कड़ सभा एवं बिजली बिल जलाओ कार्यक्रम के तहत विरोध प्रदर्शन…

October 4, 2025
Next Post
जीपीएम जिले को एनीमिया मुक्त जिला बनाने 26 जून को चलेगा रक्त शक्ति महाअभियान,13 से 45 वर्ष आयु वर्ग की 56 हजार महिलाओं की एक साथ होगी एचबी जांच

जीपीएम जिले को एनीमिया मुक्त जिला बनाने 26 जून को चलेगा रक्त शक्ति महाअभियान,13 से 45 वर्ष आयु वर्ग की 56 हजार महिलाओं की एक साथ होगी एचबी जांच

Tags

#15agast #108_एंबुलेंस #EMT_की_सूझबूझ #स्वस्थ_बेटी_का_जन्म #जननी_की_मुस्कान #आपातकालीन_सेवा #मानवता_की_सेवा #माँ_और_बेटी_स्वस्थ #खुशियों_की_किलकारी #bhupeshbaghel #janmdin #viralnews #breaking #breaking #viralnews #cgnews #gorelapendra #akhbar #todaynews #viral #news #latestnewscg #cgnews #kawardhanews #akhbar #coungress #duptycm #raipurnews #latestnewscg #chunaw2025 #kawardha #trend #viral #googlepage #kawardha #mahashivratry #india #viral #trend #cg #mp #news #chhatrapatyshivajijayanti #viral #trend #cgmp #rakhabandhan #breakingnews #shubhmuharat #rodaxident #cgnews #viral #trend #mpcg #jangirchapa #tv10mpcg tv10mpcgnews #viralnews #leteshnes #trendingnews #mpcgnews #milllionviews #upsarpanch #viralnews #viralnews #trending #अखिल #भारतीय विद्यार्थी #परिषद इकाई #पंडरिया के द्वारा गौ माता की सेवा #कब्जे का खेल #कवर्धा #कवर्धा को मिली एक और #ऐतिहासिक सौगात #कांग्रेसविवाद #भूपेशबघेल #सचिनपायलट #अनुशासनहीनता #छत्तीसगढ़कांग्रेस #राजनीतिकसंघर्ष #CongressChhattisgarh #ग्राम तिलईभाठ में महिला को ‘टोनही’ कहकर अपमानित करने का मामला #जयकारों से गुंजा #वातावरण #धरहर में #.श्री गणेश #विसर्जन किया गया# #धान_खरीदी_विवाद #समर्थन_मूल्य #भाजपा_सरकार_पर_सवाल #चोवाराम_साहू_का_आरोप #किसान_की_आवाज #किसानों_के_हक_की_लड़ाई #राजनीतिक_बयान #कवर्धा_समाचार #छत्तीसगढ़_राजनीति #जनहित_मुद्दा #नगर_पंचायत_पांडातराई #उप_तहसील_पांडातराई #भावना_बोहरा #मुख्यमंत्री_विष्णुदेव_साय #राजस्व_मंत्री_टंकराम_वर्मा #क्षेत्र_का_विकास #बहुप्रतीक्षित_मांग_पूरी #जनता_में_खुशी #आभार #नेशनल #अवार्ड #2025: #हरीश साहू ने र#चा इतिहास #पति ने #पुलिस अधीक्षक से की #शिकायत #पार्किंग की जगह पर #होटल ठेले गुमटी वालों का राज #पोस्ट मैट्रिक #छात्रावास #पांडातराई में #गरिमामयी कार्यक्रम #प्राणघातकहमला #माँपरहमला #गंभीरअपराध #आरोपीगिरफ्तार #जेलभेजा #छत्तीसगढ़खबर #CrimeNews #BreakingNews #शहरी स्वास्थ्य केंद्र की #बदहाली: #टिटनेस #इंजेक्शन और #पट्टी तक नहीं उपलब्ध #शिक्षाजागरूकता #स्वास्थ्य #नशामुक्ति #अंधविश्वास_उन्मूलन #समाजसुधार #छत्तीसगढ़ #समाजएकजुटता #स्वतंत्रता दिवस ABVP #नगरइकाईपंडरिया #नवीनकार्यकारिणी #छात्रनेतृत्व #ABVPChhattisgarh #StudentPolitics #BreakingNews #Pandariya GSTसुधार #महिला_लाभ #धर्मेंद्रचंद्राकर #प्रत्यक्षलाभ #आर्थिकसशक्तिकरण #महिला_सशक्तिकरण #ModiSarkar #ChhattisgarhNews #BJPInitiative #TaxReforms \#महिला\_आत्महत्या #दर्दनाक\_घटना #परिवार\_पर\_संकट #मां\_का\_साया #समाज\_की\_सच्चाई #आत्महत्या\_की\_खबर #बच्चों\_का\_भविष्य #मानसिक\_दबाव #हृदयविदारक #समाज\_को\_सोचना\_होगा \#सूदखोरी #ब्लैकमेलिंग #पर्दाफाश #काला\_धंधा #कर्ज़जाल #शोषण #ठगी #अपराध #पीड़ितों\_की\_आवाज़ #न्याय ऐंठी में धूमधाम से हुआ #श्रीगणेश #विसर्जन छत्तीसगढ़रजतजयंती #PGCollegeकार्यक्रम #समारोहआयोजन #छात्रोंकीभागीदारी #संस्कृतिकापर्व #छत्तीसगढ़गौरव #शैक्षिकसमारोह #ChhattisgarhSilverJubilee पंजीयन_में_भेदभाव #शहरी_गरीब_के_हक_की_लड़ाई #भाजपा_की_जनविरोधी_नीति #कांग्रेस_का_घेराव #जमीन_खरीदने_का_अधिकार #कवर्धा_प्रदर्शन #रवि_चन्द्रवंशी #डिजिटल_सिग्नेचर_भ्रम #गरीब_विरोधी_सरकार #CongressProtest पूरे हिन्दू समाज के पावन त्यौ#हार नवरात्रि के #कारण #पूरक परीक्षा की तिथि #आगे बढ़ाई जाए” – ABVP पूर्व छात्र मिलन समारोह का भव्य आयोजन : आचार्य पंथ श्री गृंध मुनि #नाम साहेब#शासकीय #स्नातकोत्तर #महाविद्यालय महतारीसदन #महिलासशक्तिकरण #JoratalaKawardha #आत्मनिर्भरनारी #Swavalamban #ChiefMinisterVishnudevSai #DeputyCMVijaySharma #ChhattisgarhVikas #MahilaUtthan #ग्रामीणनारीशक्ति युवा कांग्रेस द्वारा वाइट टी-शर्ट मूवमेंट प्रोग्राम के तहत घुघरीखुर्द गांव आंगनबाड़ी स्कूल में #साफ-सफाई अभियान...
TV10 MP CG

राहुल सोनकर
"संस्थापक एवं संपादक"
आप पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नामचीन प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवाएं दी हैं। आप प्रदेश स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। पढ़ाई और कार्य करने के चलते पत्रकारिता का तकनीकी ज्ञान और खासा अनुभव रखते हैं।


TV10 MP CG

"TV10 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़" की नींव हमने सटीक, विश्वसनीय और सबसे तेज खबरों के लिए रखी है। आज सोशल मीडिया क्रांति के इस युग में आपको रियल टाइम एनॉलिसिस के साथ सबसे सटीक खबरें देने की जिम्मेदारी हमारी है। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ दोनो राज्य की खबरों के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। यही हमारा ध्येय है। हर खबरों में हम आपको आगे रखें। यह हमारी जिम्मेदारी के साथ-साथ दायित्व भी है। जनसरोकार के लिए पत्रकारिता का एक नया युग हम लेकर आए हैं। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सबसे तेज न्यूज वेबसाइट है। हम जनता के प्यार-आशीर्वाद से Youtube में सबसे बेस्ट कंटेंट डिलीवर कर रहे हैं आप सभी जनता हमारे चैनाल को स्नेह प्रदान करे।

Owner & Editor : Rahul Sonkar
Contact : ,   Office :
Mail : rahulsonkarkwd123@gmail.com

Office Adress :Village – Chhirha, Raipur Road, Kawardha, 491995, Chhattisgarh

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • नियम एवं शर्तें
  • लॉगिन

©2024 TV10 MP CG | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In