कबीरधाम में आयोजित होगा जिला स्तरीय भव्य श्री सदगुरु कबीर साहब प्रकट उत्सव समारोह
पंथ श्री उदयमुनि नाम साहब जी के करकमलों से होगी निशान पूजा व भव्य शोभायात्रा
कबीरधाम। जिले में संत परंपरा और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक श्री सदगुरु कबीर साहब प्रकट उत्सव समारोह इस वर्ष अत्यंत भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन गृहधमुनि नाम साहब कॉलेज मैदान, कबीरधाम में दिनांक 30 व 31 मई को संपन्न होगा।

इस भव्य आयोजन में परम पूज्य पंथ श्री हुजूर नवोदित वंशाचार्य उदयमुनि नाम साहब जी का आगमन एक ऐतिहासिक अवसर के रूप में देखा जा रहा है। साथ ही कबीर धनीधर्मदास साहब वंशावली मिशन की राष्ट्रीय महिला प्रतिनिधि परम पूज्यनीय किरण दीदी जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी।
सत्संग, भजन एवं शोभायात्रा का होगा भव्य आयोजन
दिनांक 30 मई को सुबह 8 बजे से साधु-संतों, महंतों के द्वारा भजन, सत्संग और आध्यात्मिक प्रवचनों की श्रंखला प्रारंभ होगी, जो पूरे दिनभर सतत रूप से चलती रहेगी।
वहीं, 31 मई को सुबह 11 बजे पंथ श्री उदयमुनि नाम साहब जी का भव्य स्वागत लगभग 20 से 25 हजार श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति में किया जाएगा। उनके करकमलों से निशान पूजा, आशीर्वचन, भेंट-बंदगी संपन्न होगा।
शाम 6 बजे “आनंदी चौका आरती” और प्रसाद वितरण के साथ यह आयोजन संपन्न होगा।
भोजन भंडारा एवं सेवा कार्यों की विशेष व्यवस्था
श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भोजन भंडारे की समुचित व्यवस्था की गई है।
कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप देने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सेवा कार्यों को विभिन्न मंडलों में बाँटा गया है।
नवयुवक मंडल एवं अमीन माता महिला मंडल को व्यवस्थाएं सौंपीं गईं जैसे –
सभा मंच व्यवस्था
शोभायात्रा संचालन
भोजन भंडारा
पार्किंग
पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था
पदाधिकारियों का हुआ चयन
आयोजन समिति के पदाधिकारियों का चयन भी बैठक में किया गया, जिसमें –
विशेष सहयोगी – केडीवीएम जिला प्रतिनिधि रोशन साहू
अध्यक्ष – श्री ईश्वरी साहू
उपाध्यक्ष – डॉ. रूपनाथ मानिकपुरी
कोषाध्यक्ष – सीताराम साहू
सचिव – सुदर्शन साहू
सह सचिव – सुखनंदन साहू
बैठक में विशेष उपस्थिति
बैठक में कालिदास मानिकपुरी, झारिया गुरुजी, टूमन साहू, महंत अमृत दास, ब्रह्मपटेल, गोवर्धन साहू, अशोक साहू, लक्ष्मीन साहू, खिलेश्वरी, दीपा, शिशुपाल साहू, दानी मानिकपुरी, गुरुदास मानिकपुरी, तथा खेमसिंह साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने हेतु अपने सुझाव दिए।
यह आयोजन न केवल संत कबीर साहब के आध्यात्मिक विचारों का प्रसार करेगा, बल्कि जनमानस में सद्भाव, सेवा और समर्पण की भावना को भी सुदृढ़ करेगा।







