कवर्धा:- भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा का 2 मार्च को कबीरधाम दौरा, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा का 2 मार्च 2026, सोमवार को कबीरधाम (कवर्धा) जिले का दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान वे जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और युवा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष का दोपहर 12:00 बजे बिरकोना में युवा साथियों द्वारा स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 01:00 बजे सिग्नल चौक, कवर्धा में भी उनका भव्य स्वागत किया जाएगा, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहने की संभावना है।
इसके बाद दोपहर 01:30 बजे सर्किट हाउस कवर्धा में युवा कार्यकर्ताओं के साथ भेंट-मुलाकात का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस दौरान संगठनात्मक विषयों पर चर्चा और आगामी रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा।
दौरे के क्रम में दोपहर 03:00 बजे प्रदेश अध्यक्ष भोरमदेव मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे तथा होली मिलन समारोह में शामिल होंगे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ त्योहार की खुशियां साझा की जाएंगी।
भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित इस दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। संगठन ने अधिक से अधिक संख्या में युवाओं से कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अ
पील की है।







