कबीरधाम:- जिले के बोडला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भीरा के आश्रित ग्राम मांदीभाटा में बीती रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। ग्राम पंचायत भीरा में पदस्थ कोटवार **नरेंद्र मानिकपुरी** की **डंडे से पीट-पीटकर हत्या** कर दी गई। यह घटना उस समय घटी जब आरोपी और मृतक दोनों शराब पी रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक नरेंद्र मानिकपुरी (निवासी नगर पंचायत बोडला), जो ग्राम पंचायत भीरा में कोटवार के रूप में पदस्थ था, बीती रात ग्राम मांदीभाटा में शराब सेवन कर रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका विवाद वहीं मौजूद एक अन्य व्यक्ति से हो गया। बहस बढ़ने पर आरोपी ने नरेंद्र मानिकपुरी पर **डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घायल अवस्था में नरेंद्र को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए **बोडला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मर्च्यूरी** में रखवाया। शव का पोस्टमॉर्टम आज किया जाएगा, जिसके पश्चात परिजनों को अंतिम संस्कार हेतु सौंपा जाएगा।