भरेली। “मनखे-मनखे एक समान” का अमर संदेश देने वाले सतनाम पंथ के प्रवर्तक, महान समाज सुधारक एवं मानवतावादी संत परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की 269वीं जयंती के पावन अवसर पर सतनाम युवा समिति भरेली द्वारा भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य बाबा गुरु घासीदास जी के आदर्शों, सामाजिक समरसता, समानता एवं भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनीराम साहू जी (जिला पंचायत सभापति, कबीरधाम), कैलाश चंद्रवंशी जी (उद्योगपति, भरेली), छोटू चंद्रवंशी जी (जनपद सदस्य) तथा श्री शशिकांत चंद्रवंशी जी (सरपंच प्रतिनिधि, ग्राम भरेली) की गरिमामयी उपस्थिति रही। सतनाम युवा समिति के सदस्यों द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।







