कवर्धा:- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कवर्धा ग्रामीण द्वारा रवेली जोन अंतर्गत एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य सेक्टर एवं जोन मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति हेतु कार्यकर्ताओं से सुझाव लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाना था।

बैठक में ब्लॉक प्रभारी शिवप्रसाद वर्मा ने कहा कि “संगठन की नींव को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। नई नियुक्तियाँ संगठन को धार देने का कार्य करेंगी।”
ब्लॉक अध्यक्ष मणिकांत त्रिपाठी ने कहा कि “जोन और सेक्टर स्तर पर जो जिम्मेदारियाँ सौंपी जा रही हैं, वे संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में सहायक होंगी। कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे सौंपे गए दायित्व को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से निभाएं। युवा शक्ति संगठन की रीढ़ है और हमें बूथ स्तर तक संगठन को मज़बूती प्रदान करनी है।”
यह बैठक संगठनात्मक एकजुटता और मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
👥 बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
मोहेंद्र शाह (राजा साहब), सत्येंद्र वर्मा, अशोक चंद्रवंशी, किरण शर्मा, वाल्मीकि वर्मा, पोषण चंद्रवंशी, मनोज चंद्रवंशी, बैजू चंद्रवंशी, राघव राम, राजमणि त्रिपाठी, भागीराम साहू, गोपाल चंद्रवंशी, खिलावन यादव, मुकेश चंद्रवंशी, जितेंद्र मानिकपुरी, ज्वाला टंडन, कन्हैया साहू, रामचरण साहू, पुनाराम साहू, इंद्रादास बंजारे, अरुण वर्मा, कौशल ध्रुव, अजय वर्मा, दीपचंद वर्मा, सीताराम चंद्रवंशी, चंद्रहास, गिरधर, श्रवण कुमार, भगवंता राम साहू, सुलोचन साहू, शेखर चंद्रवंशी, मदनलाल साहू, दूजे राम जयसवाल, मनोज जायसवाल, परसराम, संतोष चंद्रवंशी, जितेंद्र कुमार जायसवाल, मुखी राम साहू, दिलीप साहू, सुखनंदन बर्मन, गोकुल साहू, मिलन चंद्रवंशी, हेमलाल चंद्रवंशी, कौशल जायसवाल, युगल किशोर वर्मा, भागवत वर्मा, ईश्वरी राम साहू, लक्ष्य कुमार वर्मा, नेम राज वर्मा, हीरा रॉय, मन्नू चंद्रवंशी, जलेश, टेकराम साहू सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।